3 जुलाई 2014 - 09:07
अवसर को हाथ से न जाने दें पश्चिमी देश।

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता सैयद हुसैन नक़वी हुसैनी ने पश्चिमी वार्ताकार टीम विशेषकर अमरीका को सचेत किया है कि वार्ता के इस चरण को हाथ से न जाने दे।

सैयद नक़वी हुसैनी ने स्पष्ट किया कि यदि अमरीका के विस्तारवाद के कारण वार्ता एक बार फिर विफल हो गयी और समग्र समझौते की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त न हुआ तो निश्चित रूप से पूरी ग़लती अमरीका की ही होगी क्योंकि ईरान अपनी निर्धारित रेड लाईन को कभी पार नहीं करेगा, इस आधार पर पश्चिमी पक्ष को वास्तवकिताओं को स्वीकार करना चाहिए।